फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "Be beautiful Munderiye, which thy poor ..."

‘सुंदर मुंदरिये होय, तेरा कौन बेचारा...’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
"Be beautiful Munderiye, which thy poor ..."
मैनपुरी। ‘सुंदर मुंदरिये होय, तेरा कौन बेचारा, दुल्हा भट्टी वाला..’ लोहड़ी गीत गाते हुए ढोल और डीजे की धुन पर झूम रहे लोगों ने बुधवार को धूमधाम से लोहड़ी मनाई। पंजाबी समाज के लोगों ने पहले गुरुद्वारे में अरदास की उसके बाद लोहड़ी जलाकर जमकर धमाल मचाया। इस दौरान डीजे की धुन और पंजाबी गीतों पर भांगड़ा और गिद्दा कर रहे युवाओं ने जहां लोहड़ी का रंग जमाने के लिए डीजे पर देर रात तक धमाल किया। शादी के बाद की और पहले बच्चे की लोहड़ी पर धूमधाम से कार्यक्रम किया जाता है।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व प्रकृति की पूजा का पर्व बताया जाता है। सिख समाज के लोग लोहड़ी पर आग जलाकर प्रकृति की पूजा करते हैं। आग को तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, गन्ने समर्पित कर नाचते-गाते हुए लोहड़ी मनाते है। बुधवार को नगर में पंजाबी समाज ने इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। पंजाबी कालोनी निवासी अनिल अरोरा की दिसंबर में शादी हुई है। यह उनकी पहली लोहड़ी है। उनकी पत्नी का नाम समीक्षा है। दोनों ही लोहड़ी पर विशेष उत्साहित नजर आए। दोनों लोग कई दिनों से लोहड़ी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी रिश्तेदारों एवं परिचितों को घर पर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


 पंजाबी कालोनी निवासी हिमांशु को इसी वर्ष बेटा पैदा हुआ है। बेटा पैदा होने के बाद यह उनकी पहली लोहड़ी है। इसलिए उनके घर में लोहड़ी मनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां की गईं थी। उन्होंने पड़ोसियों के अलावा बड़ी संख्या में रिश्तेदारों को भी बुलाया था। रात में लोहड़ी जलते ही उसमें मूंगफली, रेवड़ी आदि डालकर जमकर धमाल किया। सभी लोग देर रात तक नाचते गाते रहे। हिमांशु ने अपने बेटे का नाम डुग्गु रखा है। हिमांशु की मां मोना ने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद पहली लोहड़ी का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंजाबी कालोनी में हर ओर उत्साह का माहौल दिखा। बच्चों और बड़ों ने गिद्दा करने के लिए ढोल वाले बुलाए थे। देर रात तक उन्होंने जमकर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किया। कहीं ढोल की गूंज सुनाई दे रही थी कहीं डीजे पर पंजाबी पाप गाने सुर्नाई दे रहे थे। इस दौरान एक दूसरे को मिठाइयां, रेवड़ी, मूंगफली, गजक आदि बांटकर लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed