{"_id":"43c9c2e94edbb743a17b1c133ab96dba","slug":"bdo-ban-imposed-on-the-accounts-of-the-gram-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने ग्राम पंचायत के खातों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने ग्राम पंचायत के खातों पर लगाई रोक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड अधिकारी जागीर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के खातों के संचालन पर रोक लगाए जाने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि बिना किसी कारण के ग्राम पंचायत के खातों पर रोक लगाए जाने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। कई कार्यों के भुगतान भी लटक गए हैं। कुछ ग्राम प्रधानों ने इसकी शिकायत बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव से की। धर्मेंद्र यादव ने इस संबंध में डीएम से फोन पर बात की तो डीएम ने सीडीओ को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है।
जागीर के विकास खंड अधिकारी दिनेश यादव ने ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के खातों के संचालन पर रोक लगा दी है। पंचायत के खातों के संचालन पर रोक लगाए जाने से ग्राम प्रधानों में खासा आक्रोश है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि खाते के संचालन पर रोक लगा दिए जाने से कई विकास कार्यों के भुगतान लटक गए हैं। खाते में पैसा होने के बाद भी गांव में विकास कार्य नहीं कराए जा पा रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से बात की तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि खातों पर चुनाव तक रोक लगी रहेगी।
क्षेत्र के कुछ ग्राम प्रधानों ने सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव को फोन पर जानकारी तो सांसद ने डीएम को फोन कर खातों पर रोक हटवाने का अनुरोध किया। इस पर डीएम चंद्रपाल सिंह ने सीडीओ को पत्र लिखकर एक सप्ताह में तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि खातों के संचालन पर रोक क्यों और कैसे लगाई गई है रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी जाए। खाते सीज करने का अधिकार मजिस्ट्रेट को है न कि खंड विकास अधिकारी को। सीडीओ अनुराग पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही डीएम को रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने पूर्व के वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का कोई लेखाजोखा नहीं दिया है। पांच साल होने को आ रहे हैं लेकिन प्रिया सॉफ्टवेयर में विकास कार्यों में खर्च किए गए धन की फीडिंग नहीं कराई गई है। इसीलिए खातों के संचालन पर रोक लगाई गई है। जिन ग्राम पंचायतों की फीडिंग करा दी गई है उनके खातों के संचालन से रोक हटा दी गई है।
दिनेश यादव, विकास खंड अधिकारी जागीर