फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bar Association suspends work boycott for 15 days.

Mainpuri News: बार एसोसिएशन ने 15 दिनों के लिए स्थगित किया कार्य बहिष्कार

Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bar Association suspends work boycott for 15 days.
मैनपुरी। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने एक न्यायिक अधिकारी के अधिवक्ताओं व वादकारियों के प्रति दुर्व्यवहार के विरोध में 8 और 9 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार किया गया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव और महामंत्री ब्रजेंद्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज व सीजेएम से वार्ता की। जिला जज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय पीठासीन अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की और आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं व वादकारियों के प्रति दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने भी एक कमेटी गठित की है। दोनों कमेटियां संयुक्त रूप से न्यायिक अधिकारी के कार्य व व्यवहार की समीक्षा कर 15 दिनों में जिला जज को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। जिला जज के आश्वासन के बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 दिनों के लिए धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार स्थगित रहेगा। यदि पीठासीन अधिकारी के व्यवहार में सुधार नहीं होता है, तो 15 दिन बाद बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर जगदीश शाक्य, मुकेश मिश्रा, हरवीर सिंह चौहान, राजेश यादव, विनीत कुमार निगम, मुकेश यादव, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed