{"_id":"575d9f794f1c1b2a3e11b9a6","slug":"avoid-checking-the-truck-driver-ran-over-the-woman-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग से बचने को ट्रक लेकर भागे चालक ने युवती को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग से बचने को ट्रक लेकर भागे चालक ने युवती को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह वाणिज्य कर विभाग के चेकिंग दस्ते से बचने के लिए मक्का से लदे ट्रक को लेकर भागा चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक की चपेट में खेत से चारा लेकर लौट रहीं चार लड़कियां आ गई। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। एक बालिका समेत तीन अन्य लड़कियां घायल हो गईं। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक-क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद जाम खोला गया।
हादसा सुबह करीब आठ बजे करहल-सिरसागंज मार्ग के ककर्रा मोड़ पर हुआ। हादसे में निशा (18) पुत्री राजकुमार निवासी दिहुली की मौत हो गई। उसकी बहन मोहिनी (12) पुत्री राजकुमार, बसंती (13) पुत्री मांझी लाल, राधा पुत्री चंद्रपाल घायल हो गई। ये सभी एक ही परिवार की थीं। खेत से चारा लेकर घर जा रही थीं, तभी करहल की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इनमें बसंती की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। बरनाहल थाने के अलावा कुर्रा और करहल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चालक ने इन्हें देखकर ट्रक दौड़ा दिया और हादसे के वक्त तेज गति पर होने से हादसा हुआ। बाद में ट्रक पुलिस को गांव नगला राधे मोड़ पर लावारिस हालात में खड़ा मिल गया। जाम खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाना बरनाहल पहुंच गए। वह आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। अधिकारियों के समझाने के बाद लोग थाने से गए। मृतका के पिता राजकुमार ने थाने में तहरीर दी है।