फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   attackers fire on woman standing outside house with husband In Mainpuri she got injured after being shot

Mainpuri: हमलावरों ने पति के साथ घर के बाहर खड़ी महिला पर की फायरिंग, गोली लगने से घायल; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 28 Aug 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

मैनपुरी में हमलावरों ने पति के साथ घर के बाहर खड़ी महिला पर फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
attackers fire on woman standing outside house with husband In Mainpuri she got injured after being shot
घायल महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम घर के बाहर पति के साथ खड़ी महिला पर बाइक सवार हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। परिजन ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के लवी होटल के पास की है। मूल रूप से सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली वर्षा देवी वर्तमान में यहां पर किराए के मकान में पति सर्वजीत शर्मा के साथ रह रही है। वह सिलाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। मंगलवार की शाम को वह पति के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। 

विज्ञापन

इसी समय एक बाइक पर तीन लोग आए। मोहल्ले के ही निवासी आरोपी ने तमंचा से वर्षा पर फायरिंग कर दी। गोली वर्षा की कोहनी में लगी। हमलावर वारदात अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पति बाइक पर पत्नी को लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां उसे भर्ती किया गया है। 
 

वर्षा ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्होंने एक महिला को मोहल्ले के रहने वाले आरोपी के घर का पता बताया था। इसी बात को लेकर शाम को वह घर आया। पता बताने को लेकर नाराज हो रहा था। उन पर गोली चलाने वाला आरोपी वही है। उसके दो अन्य साथियों को वह नहीं जानती। पीड़िता के पति सर्वजीत ने थाना घिरोर में हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed