फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   asharaph bane rasakhaan, karaee bhaagavat katha

अशरफ बने रसखान, कराई भागवत कथा

Thu, 20 Apr 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 20 Apr 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
asharaph bane rasakhaan, karaee bhaagavat katha
भागवत कथा कराने वाले अशरफ अली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 प्यार का कटोरे में गंगा का पानी...हम भी पीयें तुम भी पीयो रब की मेहरबानी...महशूर शायर मंजर भोपाली के इसी शेर को इन दिनों बरनाहल के शख्स अशरफ अली ने चरितार्थ किया है। उसने जन सहयोग से कस्बे में भागवत कथा शुरू कराई है, जो क्षेत्र में चर्चा का ही विषय नहीं है। बल्कि समाज के इस बिगड़े हुए दौर में सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिशाल भी है।
विज्ञापन


बता दें कि एक तरफ जहां देश के पढ़े लिखे हाईप्रोफाइल लोग सोशल साइटों पर अपने कमेंट्स से समाज में वैमनस्यता बढ़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मैनपुरी के बरनाहल कस्बे में एक मुस्लिम व्यक्ति सामाजिक सद्भाव की ऐसी मिशाल पेश की, जो यहां की गंगा-यमुनी तहजीब को चरितार्थ कर रही है। कस्बे के मोहल्ला टकरा निवासी असरफ अली ने मजहब की बंदिशों को दरकिनार कर हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उसने मोहल्ले में शीतला माता मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन कराया है। बताया कि उसके इस आयोजन पर कुछ लोगों ने काफी विरोध भी किया। पर, वह अपनी धुन में लगा रहा। अब तो मुसलिम-हिन्दू दोनों समाज के लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है। अशरफ के मुताबिक यह भागवत कथा उसने अपने गुरू सुखदेव दास महाराज उरई की प्रेरणा से सार्वजनिक सहयोग से करवाई है। गुरू ने उसे गरीब दास नाम भी दिया है। असरफ अली नोएडा में सब्जी का ठेला लगाता है। पत्नी रूबीना बेगम की नोएडा में 2011 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है। तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी हिना अपनी दादी के पास रहती हैं और आमीन और आसीन मौसा के पास रहते है। फिलहाल इस भागवत कथा सुनने को रोजाना दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुटते हैं। कथा सुनने जुटने वालों के जुबान पर अशरफ और उसके सामाजिक सद्भाव के प्रयास ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed