फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Another innocent death from fever in the district

जिले में बुखार से एक और मासूम की मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Another innocent death from fever in the district
बुखार - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में बुखार, मलेरिया, डेंगू डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसी के चलते बुखार से पीड़ित एक और बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक और महिला को मलेरिया पीवी निकला।
विज्ञापन

 मंगलवार को जिला अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 713 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी वायरल फीवर और उल्टी दस्त, पेट दर्द से पीड़ित थे। थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम धनराजपुर निवासी हिमांशु (छह) पुत्र जितेंद्र को रविवार को अचानक तेज बुखार आ गया। परिवारीजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। यहां आराम न मिलने के चलते मंगलवार की दोपहर वह हिमांशु को जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंशनगर निवासी अनीता (30) को बुखार आने पर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी मलेरिया की जांच कराई। इस दौरान महिला को मलेरिया पीवी निकला। इसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हर रोगी पहले उपचार लेने के लिए प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed