फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ambulance collides with cruiser full of devotees chaos ensues on Agra-Lucknow Expressway

UP: श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर से टकराई एंबुलेंस, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मची चीख-पुकार

Wed, 27 Aug 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 09:00 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी में हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर से एंबुलेंस टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Ambulance collides with cruiser full of devotees chaos ensues on Agra-Lucknow Expressway
श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर से टकराई एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल में बीती रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों से भरी क्रूजर में एंबुलेंस की टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई।
विज्ञापन


26 अगस्त की रात करीब 9 बजे शाहजी निवासी लागोंता, थाना निलंगा, जिला लातूर (महाराष्ट्र) अपनी क्रूजर गाड़ी में 12 तीर्थयात्रियों को लेकर मथुरा से अयोध्या रामलला के दर्शन कराने जा रहे थे। जैसे ही क्रूजर एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 77.600 पर पहुंची, तभी गलत दिशा से आ रही एक एंबुलेंस ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है और न ही कोई हताहत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed