फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   agra news mainpuri congress party

Mainpuri News: फिर से अपनी पुरानी ताकत को वापस पा रही कांग्रेस

Mon, 05 Jan 2026 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
agra news mainpuri congress party
मैनपुरी। मोहल्ला मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को शहर कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस फिर से अपनी पुरानी ताकत को वापस पा रही है। देशभर में कांग्रेस नेताओं की अथक मेहनत से जनता का जुड़ाव पार्टी की ओर बढ़ रहा है। मनरेगा से गरीब मजदूर को उसके गांव में ही रोजगार की गारंटी थी जिसे भाजपा सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता कानून और विकास में मामले पर विफल साबित हो रही है। कोऑरडिनेटर अलीगढ़ अजय दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता नए वोट बनवाने के लिए अविलंब फार्म-6 भरवाए।बैठक में शहर अध्यक्ष डॉ़ नगेंद्र सिंह, एमएलसी कोऑरडिनेटर अरविंद तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष रीता नैय्यर, किशन बहादुर उपाध्याय, प्रियंका राठौर, शिवम यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रवेश पांडेय, कुमार गौरव दुबे, अजीत यादव, दीपक नैय्यर, सलीम, सुरेश गुप्ता, विजेंद्र यादव, सुविन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed