{"_id":"80cb06b11fa6e76cda40a6bd980f22ca","slug":"agra-dominated-freestyle-swimming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा का दबदबा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को आयोजित अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रास कंट्री प्रतियोगिता का खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ करते हुए एसपी ने कहा कि खेल आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाते हैं। उद्घाटन से पूर्व मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, कासगंज और फीरोजाबाद के पुलिस खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर एसपी को सलामी दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन 50 और 100 फ्री स्टाइल तैराकी की हीट हुईं। इनका फाइनल 20 जून को होगा। 19 जून को क्रास कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए फाइनल मुकाबलों में आगरा का दबदबा रहा। 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के अक्षय कुमार प्रथम, मैनपुरी के रामवीर सिंह द्वितीय, आगरा के सुशील कुमार तृतीय रहे।
400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के प्रेम सिंह प्रथम, मैनपुरी के रामवीर द्वितीय, आगरा के सुशील कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के सतेंद्र सिंह प्रथम, आगरा के ही सुशील कुमार द्वितीय और मैनपुरी के कौशलेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में मैनपुरी के मनोज कुमार ने प्रथम, आगरा के सुशील कुमार ने द्वितीय और आगरा के ही प्रेम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता जिला क्रीड़ाधिकारी पीके गुप्ता और प्रशिक्षक कर्मवीर सिंह यादव की देखरेख में आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक चंद्रपाल शर्मा और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण 20 जून को शाम 4:30 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा लक्ष्मी सिंह द्वारा किया जाएगा।