फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused entered house and tried to misdeeds with woman In Mainpuri beat up family when they protested

Mainpuri News: घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर महिला और परिजन को पीटा; पुलिस कर रही तलाश

Sun, 29 Sep 2024 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

मैनपुरी में आरोपी ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला और परिजन को पीटा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
accused entered house and tried to misdeeds with woman In Mainpuri beat up family when they protested
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गया। महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़ित व परिजन की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की रात वह सोने के लिए जा रही थीं। तभी दरवाजे को तोड़े जाने की आवाज सुनाई दी। बाहर देकर तो आरोपी राजीव सिंह शराब के नशे में धुत था और लात मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा था। दरवाजा नहीं टूटा तो आरोपी दीवार फांद कर घर में घुस आया। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर जब सास और बेटी बचाने के लिए आई तो शराब के नशे में धुत आरोपी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से भाग चुका था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed