फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aaj na chhodenge...khelenge ham holee

आज न छोड़ेंगे...खेलेंगे हम होली

Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
 aaj na chhodenge...khelenge ham holee
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रंगों की बौछार, गुलाल की फुहार और फाग की मस्ती के साथ उमंगों का त्योहार होली आ गई। होली की मस्ती में हर कोई झूमता नजर आ रहा है। होली की पूर्व संध्या से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। होली से संबंधित बजते फिल्मी और लोकगीतों ने होली की रंगत को और बढ़ा दिया है। शहर और कस्बों में होली के चलते दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही। रंगों और कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। होली पूजन के लिए जौ की बालियों और गन्नों की खरीदारी की गई। दुकानों और प्रतिष्ठानों में होली खेली गई।
विज्ञापन

गुरुवार को होली के लिए लोगों ने खरीदारी की। व्यापारिक संस्थानों में होली खेली गई। शहर में चारों तरफ होली का माहौल है। होलिका दहन से पूर्व तक बच्चे और युवा क्षेत्र की होली को विशाल रूप देने के लिए लकड़ी, कंडे, फूस आदि की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। भांग की ठंडाई के शौकीन लोग ठंडाई घोटने की व्यवस्थाओं में जुटे थे। तो कुछ लोग तैयार ठंडाई की बोतलें खरीदते देखे जा रहे थे। रंगे-पुते चेहरे देखकर होली का अहसास होने लगा है। बाजारों में भी दुकानदारों ने बिक्री के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ होली खेली।
विज्ञापन


विधि-विधान से किया होलिका पूजन
होली दहन से पूर्व लोगों ने सूर्यास्त के बाद होलिका पूजन में डुंडिका देवी का पूजन विधि-विधान से किया। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल से मिश्रित जल से होलिका पूजन किया। होलिका पूजन के दौरान उपले और नए अनाज की बालियां चढ़ाई गईं। पूड़ी और मिठाई से होलिका मैया और डुंडिका देवी की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रात: बेला में आखत डालना शुभ
होली पर आखत डालने की पुरानी परंपरा है। होली पर आखत सुबह डालना शुभ होगा। होली की आग घर में लाना भी घर और परिवार की सुख, संपन्नता के लिए शुभ माना गया है। पंडित ग्याप्रसाद दुबे ने बताया कि पड़वा के दिन आखत डालने के लिए शास्त्रों में तो कुछ नहीं कहा गया है लेकिन प्रात: बेला में ही आखत डालने की पुरानी परिपाटी रही है। आखत डालने की क्रिया प्रात: वेला में दस बजे से पूर्व कर लेनी शुभकर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed