फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A 14-year-old girl misdeed by a young man while another filmed incident

14 वर्षीय लड़की से दरिंदगी: गांव के एक युवक ने लूटी आबरू, दूसरे ने बनाया वीडियो...फिर दोनों ने किया ये घिनौना

Thu, 18 Sep 2025 10:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 10:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में खेत पर चारा लेने गई 14 वर्षीय लड़की के साथ दरिंदगी की गई। गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी। इस दौरान एक आरोपी ने वीडियो बना ली। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकमदा  दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
A 14-year-old girl misdeed by a young man while another filmed incident
लड़की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरावली में खेत पर चारा काट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया, धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया, बुधवार को मां ने मोबाइल में वीडियो देखने के बाद कुरावली थाने में केस दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


 

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी 15 सितंबर को खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। चारा काटने के दौरान वहां आए महावीर ने पीछे से किशोरी का मुंह दबा लिया। इसके बाद साथी नवीचंद्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया। नवीचंद्र ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़िता चुप रही। बुधवार को मां ने जब उसके मोबाइल में वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नवीचंद्र और महावीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म आदि की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता का कराया मेडिकल
कस्बा कुरावली की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया। वहीं अब न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ही आरोपी घर से भाग चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही है। एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कुरावली थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed