फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कर्जे में डूबे किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी

कर्जे में डूबे किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
औछा(मैनपुरी)। थाना औंछा क्षेत्र में कर्ज के चलते किसान संजू उर्फ राजेंद्र (35) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान पर एक लाख रुपये से अधिक का कर्जा था। इसके अलावा बंटाई और उगाही पर 43 बीघा जमीन लेकर धान की फसल रोपी थी। सिंचाई न होने के चलते फसल सूख रही थी। पहले से ही कर्जा होने के चलते किसी ने उसे सिंचाई के लिए भी पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला कंचन निवासी संजू उर्फ राजेंद्र पुत्र संतोष कुमार ने लोगों से एक लाख रुपये से अधिक रुपये उधार ले रखे थे। उसके पिता के नाम पांच बीघा जमीन का पट्टा है। उसके तीन भाई भूरे उर्फ आनंद (30), राजू (27) और जयप्रकाश (25) भी इसी जमीन पर निर्भर हैं। संजू ने इस बार लोगों से बटाई और उगाही पर जमीन लेकर धान की फसल रोपी थी। इसमें गांव के धीरी सिंह से तीन बीघा, प्रेम सिंह की 20 बीघा जमीन बटाई पर ली थी। वहीं गांव के चंद्रपाल द्वारा शिकोहाबाद के लोगों को बेची गई 20 बीघा जमीन भी संजू ने उगाही पर ले ली थी। परिवारीजनों के अनुसार संजू ने लोगों से एक लाख रुपये से अधिक का कर्जा भी ले रखा था।
विज्ञापन

धान की फसल सूखने पर वह शनिवार को डीजल पंप सेट लेकर सिंचाई करने गया था। डीजल के लिए उसने ग्रामीणों से भी पैसे मांगे लेकिन उसे किसी ने पैसे नहीं दिए। परिवारीजनों के अनुसार रात भर संजू तनाव में रहा। परिवारीजनों ने समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। रविवार को उसने पहले विषाक्त पदार्थ बाद में सल्फास खा ली। गंभीर हालत होने पर जानकारी परिवारीजनों को हुई। परिवारीजन सिरसागंज ले गए। वहां से फीरोजाबाद एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। सोमवार को चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में संजू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed