{"_id":"1-85459","slug":"Mainpuri-85459-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलीपुर में फिर सांप्रदायिक बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलीपुर में फिर सांप्रदायिक बवाल
Mainpuri
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आलीपुरखेड़ा। कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर कस्बा आलीरपुरखेड़ा सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और पांच खोखों में आग लगा दी गई। बवाल करने वालों ने एसडीएम भोगांव की गाड़ी तोड़ दी। वह किसी प्रकार गाड़ी से जान बचाकर भागे। उन्हें बचाने के लिए एसडीएम के गनर को फायरिंग तक करनी पड़ी। बवाल की वजह एक समुदाय के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती से दुराचार करने का प्रयास करना बना। भीड़ ने युवक को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस युवक युवती को थाने ले आई। भोगांव थाने में युवती के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
आलीपुर खेड़ा में दोपहर लगभग 2:30 बजे के कस्बा स्थित संदीप सागर की मोबाइल की दुकान पर गांव दुधौना थाना बिछवां निवासी दो युवतियां पहुंची। इसके बाद वहां पर तसलीम उर्फ बंटी निवासी आलीपुरखेड़ा एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद बंटी ने उनमें से एक युवती को दुकान के अंदर दबोच लिया। वहीं उसकी साथी लड़की और युवक के साथ का लड़का दुकान के बाहर निकल आए। किसी ने इसकी सूचना लोगों को दी तो बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंचे। तो दुकान के बाहर मौजूद लड़का और लड़की भाग गए। भीड़ ने दुकान का शटर उठाया तो दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे। यह पता चलने पर कि युवक दूसरे समुदाय का है उनका आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई लगाई। यही नहीं उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने की भी कोशिश की। हालांकि कुछ लोगों के समझाने पर भीड़ मान गई।
वहीं सूचना मिलने पर दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्रित होना शुरू हो गए। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम भोगांव वीके अग्रवाल और पुलिस फोर्स पर भी गुस्साई भीड़ ने जमकर पथराव किया। इससे एसडीएम की गाड़ी फूट गई। भीड़ की ओ से फायर होने पर एसडीएम के गनर ने पांच-छह राउंड फायर कर किसी प्रकार एसडीएम को भीड़ से बचाया। यही नहीं भीड़ ने मोटा रोड और मैनपुरी नाला रोड स्थित पांच खोखों में आग लगा दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सूचना मिलने पर डीएम गोविंद राजू एनएस एसपी श्रीकांत सिंह, एडीएम डाक्टर चंद्रभूषण समेत पूरे जिले का फोर्स और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। फोर्स ने कसबा में फ्लैग मार्च किया। देर शाम तक डीएम एसपी समेत पूरे जिले का फोर्स कस्बे में कैंप किए हुए था। वहीं लड़की के पिता ने थाना भोगांव में युवक के खिलाफ लड़की को जबरन दुकान में खींचकर ले जाने और दुराचार का प्रयास करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।