{"_id":"1-85451","slug":"Mainpuri-85451-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी
Mainpuri
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बेवर। ग्राम खिरिया में शनिवार की रात चोराें ने तीन घरों से लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह जागने पर हुई। चोरों ने सामान निकालकर बक्से खेतों में डाल दिए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
ग्राम खिरिया में शनिवार की रात पूर्व सैनिक शिवराज सिंह के यहां चोर मकान की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने उनके घर में रखे चार लाख के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद, बंदूक के 45 कारतूस, एटीएम कार्ड, जमीन के बैनामा के कागजात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। गांव के ही श्याम सिंह उर्फ संजय सिंह के घर से चोरों ने लगभग दो लाख के आभूषण और 5500 रुपये की नकदी चोरी कर ली।
शिवराज सिंह के भाई बृजराज सिंह के घर से भी चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के आभूषण, कपड़े और घरेलू सामान चोरी कर लिया। तीनों घरों के लोग छत पर सो रहे थे। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। बताते चलें कि इससे पूर्व ग्राम करपिया में भी एक ही रात में चोरों ने चार घरों से लाखों रुपये की चोरी कर ली थी। चोरी की किसी भी घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाआें की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।