फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कहीं हस्ताक्षर तो कहीं अंगूठा दिखाया

कहीं हस्ताक्षर तो कहीं अंगूठा दिखाया

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मनरेगा योजना में धांधली नहीं रुक रही है। विकास खंड जागीर के ग्राम अघार में मस्टर रोल में धांधली सामने आई है। श्रमिकों के कहीं हस्ताक्षर हैं तो कहीं अंगूठा निशानी। शिकायत की पुष्टि बीडीओ के करने पर सीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड जागीर की ग्राम पंचायत अघार में मस्टर रोल संख्या 2983-3185 तक 84632 रुपये का भुगतान किया गया। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी को जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं। इसके अनुसार मस्टर रोल 2985 के क्रमांक चार पर श्रमिक नीटू के हस्ताक्षर हैं जबकि मस्टर रोल संख्या 3180 के क्रमांक छह पर नीटू का अंगूठा लगा है। इसी तरह से मस्टर रोल 3180 में श्रमिक देवेंद्र के हस्ताक्षर हैं जबकि मस्टर रोल 2985 में देवेंद्र का अंगूठा लगा है। मस्टर रोल 2986 में जोर सिंह के हस्ताक्षर जबकि 3181 पर अंगूठा निशानी है। श्रमिक कपूरी देवी के अंगूठा निशानी में मस्टर रोल 3181 और 2986 में भिन्नता है।
विज्ञापन

बीडीओ ने सीडीओ को पत्र भेजकर अनियमितता की पुष्टि की। सीडीओ डाक्टर आरके गौतम ने इन मस्टर रोल की जांच, स्थलीय सत्यापन के लिए टीम का गठन किया है। टीम में डीआरडीए के सहायक अभियंता अनिल चौहान, खंड विकास अधिकारी जागीर बी लाल, ब्लाक जागीर के मनरेगा लेखाकार चंद्रकिरण सक्सेना को रखा गया है। टीम से एक सप्ताह में विस्तृत जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
उपस्थित 11 की, भुगतान 10 को
सीडीओ के पास आई शिकायत के अनुसार मस्टर रोल 3178 पर 10 श्रमिकों का भुगतान दर्शाया गया है। जबकि 10 श्रमिकों के स्थान पर 11 श्रमिकों के हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी है। आखिर एक श्रमिक कहां से बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed