फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खेत पर चारा लेने गए ग्रामीण की हत्या

खेत पर चारा लेने गए ग्रामीण की हत्या

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर के गांव कनेगी में बुधवार की शाम खेत पर चारा लेने गए ग्रामीण आशाराम दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी हत्या करने के बाद मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

कनेगी निवासी आशाराम दिवाकर (40) बुधवार की शाम खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गए थे। शाम छह बजे के लगभग खेत पर उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने उनके परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। आशाराम की हत्या क्यों और किसने की इसे लेकर परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता सके। परिवारीजनों ने बताया कि आशाराम गांव में ही एक निजी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। पुलिस ने परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed