{"_id":"1-64264","slug":"Mainpuri-64264-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों किया प्रदर्शन
Mainpuri
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। कहा मांगें न माने जाने पर 19 सितंबर को लखनऊ में विधान सभा के गेट नंबर तीन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विधान सभा का घेराव किया जाएगा।
शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुदामालाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बने लगभग डेढ़ वर्ष हो रहा है। सरकार ने अभी तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया है। इसे लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक हटाई जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की एसीपी 10 वर्ष की सेवा पर ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2000 रुपये स्वीकृत की जाए।
जिला मंत्री विजयपाल सिंह ने कहा कि सितंबर 2010 को निर्गत शासनादेश द्वारा 20 जून 1991 तक कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए गए हैं। महासंघ की मांग है कि 31 दिसंबर 2010 कार्यरत दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। कहा कि यदि मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो 19 सितंबर को लखनऊ में विधान सभा के गेट नंबर तीन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विधान सभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अमर बहादुर थापा, विनीत सिंह, नरेंद्र कुमार, एसके माथुर, राधेश्याम, वेदराम, भारत सिंह, धनीराम, मुकेश, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
0000000
डीएम ने दिया आश्वासन
कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन की जानकारी पर डीएम वीके आनंद भी तिकोनिया पार्क में पहुंच गए। यहां डीएम ने कहा कि कर्मचारी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं। कर्मचारियों की समस्याएं उनकी समस्याएं हैं। डीएम ने कर्मचारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया