{"_id":"1-64262","slug":"Mainpuri-64262-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई अवंती बाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई अवंती बाई जयंती
Mainpuri
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अवंती बाई लोधी महासभा एवं लोधी राजपूत महासभा द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी लोगों को वीरांगना अवंतीबाई के बताए मार्ग चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
लोधी राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि समाज का हर क्षेत्र में शोषण हो रहा है। समाज के गिरते हुए स्तर के लिए समाज के लोग जिम्मेदार हैं। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। समाज के लोगों को संगठित होकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर महासचिव कृष्ण गोपाल शास्त्री, महिला जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपूत, कलक्टर सिंह राजपूत, यदुनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष, लालाराम, पूरन चंद्र शास्त्री, मुकेश राजपूत, महावीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। बाद में पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल वितरित किए।
वहीं अवंती बाई लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने देवी रोड स्थित एक मैरिज होम पर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि निर्दोषी ने कहा कि हम सभी को वीरांगना के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर प्रकाश प्रधान, टीकाकराम वर्मा, राजेश सिंह, संजीव राजपूत, दौलतराम, शैलेंद्र, नितीश आदि ने विचार व्यक्त किए।