फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पिटाई से दलित की मौत

पिटाई से दलित की मौत

Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा के गांव गदनपुर में उधारी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने दो दिन पहले एक दलित युवक की पिटाई की। गुरुवार रात उसकी घर पर ही मौत हो गई। सूचना देने के पांच घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची। गांव पहुंचे बसपा नेताओं और परिवार वालों की पुलिस से कहासुनी हुई। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गदनपुर निवासी गिरीश जाटव (30) पुत्र द्वारिका प्रसाद ने चार साल पहले मईखेडा निवासी शरद यादव से 40 हजार उधार लिए थे। गिरीश के परिवारीजनों के अनुसार चार साल में गिरीश साढ़े तीन लाख रुपये शरद को दे चुका है। इसके बाद भी शरद और उसके घर वाले रुपये देने के लिए परेशान कर रहे थे। इसे लेकर पंचायत भी कराई गई लेकिन शरद किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं था। उसने रुपये न देने पर सबक सिखाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि बुधवार शाम गदनपुर निवासी ओवेंद्र जाटव पंचायत करने के नाम पर गिरीश को शरद के घर ले गया। वहां उधारी के रुपयों को लेकर गिरीश का शरद से विवाद हुआ। विवाद के चलते शरद, प्रदीप, ओवेंद्र ने उसकी पिटाई की और मरणासन्न हालत गिरीश को उसके घर पर छोड़कर भाग गए। परिवारीजनों ने गिरीश का निजी चिकित्सक से उपचार कराया। गुरुवार रात गिरीश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि शुक्र वार सुबह आठ बजे थाना कुर्रा में घटना की सूचना दी। सूचना के पांच घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने जांच करने की बजाय समझौता करने का दबाव बनाया। परिवारीजनों द्वारा समझौता न करने पर पुलिस से विवाद हुआ। जानकारी पाकर बसपा जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर, जिला कोआर्डिनेटर रामौतार एडवोकेट सहित कई बसपा नेता गांव पहुंचे। रिपोर्ट लिखाने को लेकर बसपा नेताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। परिवारीजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
00
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर पीड़ित तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
- श्रीकांत सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed