फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   90 year old Saidan was alone When death came

UP: दो बेटे-बेटियां और पोते व पोतियों से भरा पूरा परिवार, जब मौत आई...तो अकेली थीं 90 वर्षीय सईदन

Mon, 25 Aug 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 09:54 AM IST
सार

90 वर्ष की उम्र में सईदन की जब मौत हुई, तो वो अकेली थीं। वो खुद अस्पताल में भर्ती हुईं। उनकी मौत हो गई। पुलिस घर पहुंची, तब उनकी मौत की जानकारी मिल सकी।

विज्ञापन
90 year old Saidan was alone When death came
90 वर्षीय सईदन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इसे दुर्भाग्य नहीं तो भला क्या कहेंगे, दो बेटे बेटियां और पोते पोतियों का भरा पूरा परिवार, फिर भी आलीपुर खेड़ा की रहने वाली 90 वर्षीय सईदन को लावारिस मौत मिली। 22 अगस्त को वृद्धा दवा लेने शहर आई थीं, तबियत बिगड़ने के बाद खुद ही जिला अस्पताल में भर्ती हुईं, रविवार की सुबह जब उनकी सांसे थम गईं। तब परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


 

थाना भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा की रहने वाली 90 वर्ष की सईदन मंसूरी के पति की करीब 17 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। पति के जाने के बाद से ही वह बीमार रहने लगी थीं। उनके दो बेटे नौशाद और दिलशाद, दो बेटियां हैं। इसके अलावा सईदन के 14 नाती और नातिन का भरा पूरा परिवार था। वह कमजोर हो चुकी थीं, मगर फिर भी अपनी दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई तक चली जाती थीं। 22 अगस्त की सुबह वह घर से दवा लेने की बात कह कर निकलीं थीं। रात को उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तभी से उनका इलाज चल रहा था। मगर, भरा पूरा परिवार होने के बाद भी आखिरी समय में कोई देखरेख करने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 5.50 बजे सईदन ने आखिरी सांस ली, मगर इस वक्त भी परिवार का भी सदस्य उनके पास नहीं था। मीमो से जानकारी मिलने के बाद पुलिस आई और वृद्धा की पहचान के प्रयास शुरू किए। इस बीच सईदन को तलाश कर रहे नौशाद को इस बारे में पता चला, जिला अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि मां का शव तो मोर्चरी में लावारिस रखा हुआ है। शिनाख्त होेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कराई, इसके बाद वृद्धा का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed