फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   358 said BTC 2013 examination session

358 ने दी बीटीसी सत्र 2013 की परीक्षा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
358 said BTC 2013 examination session
मैनपुरी। देवी रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में बीटीसी सत्र 2013 की प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा चल रही है। परीक्षा के दूसरे दिन तीन पालियों में 358 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कालेज में बुधवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली का समय सुबह 10 से 11, दूसरी पाली का 12:30 से 1:30 बजे तक और तीसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। पहली पाली में विज्ञान विषय में पंजीकृत 125 के सापेक्ष 117 ने परीक्षा दी और 15 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली के गणित में पंजीकृत 134 के सापेक्ष 123 ने परीक्षा दी और 11 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन के विषय में पंजीकृत 129 के सापेक्ष 118 ने परीक्षा दी और 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बता दें कि बीटीसी सत्र 2013 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में अनुत्तीर्ण और मृतक आश्रित बीटीसी के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य सुमन यादव ने दोनों पालियों में निरीक्षण किया। परीक्षा कालेज के पांच कक्षों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed