{"_id":"58e645784f1c1b4a3e5b818b","slug":"284-recruited-resorts-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"284 रिक्रूट पुलिस फोर्स में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
284 रिक्रूट पुलिस फोर्स में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
284 रिक्रूट आरक्षी बने सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में गुरुवार को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की डीआईजी आगरा परिक्षेत्र ने सलामी ली। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की बात कही। भव्य परेड के उपरांत प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का गुरुवार को प्रशिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद वहां पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। अध्यक्षता डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने निभाई। वहीं डीआईजी आगरा परिक्षेत्र महेश मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। पुलिस लाइन प्रांगण में वर्दी में सजे आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड के दौरान डीआईजी को सलामी दी। जिसके बाद सभी 284 रिक्रूट आरक्षियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आरक्षियों से कहा कि प्रशिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद अब उन्हें थाने चौकियों में जनता की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी अपना कर्तव्य मेहनत और ईमानदारी से निभाएं। डीएम ने कहा पुलिस वाला भी एक आम इंसान ही होता है। मगर जनता का रक्षक होने के नाते जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। एसपी ने कहा कि एक पुलिस वाला एक उम्र जनता की सेवा में गुजारता है। परिवार से दूर रहकर अधिकारियों व जनता के बीच सामंजस्य बैठाता है। पुलिस की सेवा त्याग, कर्तव्य, देश सेवा की भावना और देश के लिए कुछ कर दिखाने का मौका देती है।
विज्ञापन
परेड समापन के बाद बेहतर कार्य करने वाले आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम अमित कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सीओ कुरावली शमशेर सिंह समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।