फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   2492 candidates in the third phase

तीसरे चरण में 2492 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
2492 candidates in the third phase
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत होने वाले ग्राम प्रधान चुनाव के तीसरे चरण में कुल 2492 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 1212 प्रधान पद का चुनाव लड़ेंगे। वहीं 1280 प्रत्याशी सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में मैनपुरी और करहल ब्लाक में चुनाव होना है। इसके लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 नवंबर से आरंभ हुई थी। नामांकन का क्रम 23 नंवबर तक चला। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। 27 नवंबर को नामवापसी और चुनाव चिह्न का वितरण हुआ। नामांकन निरस्त और नामवापसी की प्रक्रिया के बाद अब प्रधान और सदस्य पद के लिए 2492 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच दिसंबर को उक्त प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

मैनपुरी ब्लाक में प्रधान के 56 पदों के लिए कुल 703 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं 24 लोगों ने नाम वापस ले लिए। वर्तमान में 679 में उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सदस्य के 750 पदों के लिए 812 लोगों ने नामांकन किया। जबकि 42 ने नाम वापस ले लिए। वर्तमान में 770 लोग मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसी प्रकार करहल ब्लाक में प्रधान के 65 पदों के लिए 599 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं 66 ने नाम वापस ले लिया। इस प्रकार कुल 533 लोग मैदान में है। इसी प्रकार सदस्य के 799 पदों के लिए 534 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं 24 ने नाम वापस ले लिए। यहां से कुल 510 लोग मैदान में हैं। देर रात तक दोनों ब्लाकों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाने का कार्य चल रहा था।


मैनपुरी। चौथे चरण में घिरोर और बरनाहल ब्लाक में चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने का पहला दिन था। घिरोर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 453 और सदस्य के लिए 163 नामांकन पत्र जमा हुए। वहीं बरनाहल ब्लाक में प्रधान पद के लिए 454 और सदस्य पद के लिए 105 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed