फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   18 hours of life was affected by rain

18 घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित

Wed, 17 Aug 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 17 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
18 hours of life was affected by rain
18 घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात से शुरू तेज बारिश बुधवार को भी होती रही। कभी रिमझिम और कभी तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। घरों के अंदर तक पानी घुस आया।  तो रक्षाबंधन के चलते बाजार में भी कम रौनक रही। बारिश के अभाव में जो किसान धान की रोपाई नहीं कर सके थे वह खेतों में भीगते हुए भी धान रोपते नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला बुधवार तक चला। 18 घंटे की बारिश ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आम दिनों की तरह चहल-पहल भी कम ही नजर आई। सब्जी मंडी में तो इस कदर कीचड़ हो गया कि लोग सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। निचली सड़कों और गलियों में जलभराव भी हुआ। कच्ची गलियों में तो इस कदर कीचड़ हो गया कि लोगों को निकलने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को स्कूल से लौटने में हुई।  बाजार, कचहरी के अलावा कई मोहल्लों में घुटने तक पानी भरा।
विज्ञापन


 लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के आधे से अधिक इलाकों में जलभराव हो गया। जब घंटों तक पानी नहीं निकला, तो लोगों ने पहले सुबह आगरा रोड पर और दोपहर में आगरा बाईपास पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर हुई बारिश के चलते सुबह जब लोग जागे तो उन्हें घरों में और आसपास जलभराव देखने को मिला। इसके बाद जब लोगों ने पालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की तो वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने आगरा रोड पर सुबह के समय जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर और विधायक राजू यादव पहुंच गए। उनके काफी देर तक समझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इसी प्रकार राजीव गांधी नगर में भी चारों ओर पानी ही पानी नजर आया।  गुस्साए लोगों ने दोपहर में यश प्लाइवुड फैक्ट्री के बाहर आगरा बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि जब वह एक जनप्रतिनिधि के पास समस्या के समाधान की कहने गए तो उन्होंने कह दिया कि तुमने चुनाव में मुझे मात्र 13 वोट दिए थे। इसके चलते वह उनकी समस्या का समाधान नहीं करवाएंगे। गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। इसके बाद अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाया तब कहीं जाकर जाम खोला। वहीं नगर पालिका ने नगल रते में जेसीबी को भेजकर सड़क की खोदाई करवाई। सड़क पर नाली बनाकर मोहल्लों में भरा पानी निकाला गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में ईओ रामपाल का कहना है कि रातभर में अत्यधिक बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। प्रयास किए जा रहे हैं कि लोगों को जलभराव से जल्द मुक्ति दिला दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed