फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   15 consecutive years giving milk cow

15 साल से लगातार दूध दे रही गाय

Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
15 consecutive years giving milk cow
कामधेनु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गाय की औसत उम्र ही 15-16 साल मानी जाती है, लेकिन कस्बे में एक गाय ऐसी भी है जो पिछले 15 साल से बिना गर्भाधान के लगातार दूध दे रही है। लोग कामधेनु का अवतार मान इसकी पूजा भी कर रहे हैं। हालांकि पशु चिकित्सकों का कहना हैं कि यह अजूबा नहीं है, हार्मोन के असंतुलित होने के कारण ऐसा हो जाता है। 
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं में लगातार दूध देने वाली गाय कामधेनु का वर्णन आता है, जो देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक थी। लगातार दूध देने वाली ऐसी ही एक गाय कस्बे में चर्चा का विषय बनी हैं। लोग उसे कामधेनु का अवतार मानकर पूजते हैं। जिस किसी के भी घर के सामने यह गाय पहुंच जाती हैं, वह उसे खिलाए बिना वापस नहीं भेजते। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कई सालों से उसी का दूध प्रयोग में लिया जा रहा है। गाय के मालिक टंकी मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि 18 वर्ष पूर्व उनके पिता ने एक जरसी गाय खरीदी थी। उसने एक बछड़े और एक बछिया (जुड़वा) को जन्मा था। बछिया को उन्होंने पाला और इसी ने करीब तीन साल बाद में एक बछड़ा जन्मा, तभी यह दूध दे रही है। कई व्यापारी उनके पास आकर गाय खरीदने के लिए एक से दो लाख रुपये के बीच आफर दे चुके हैं, लेकिन गाय को नहीं बेचा। गाय प्रतिदिन पांच से सात लीटर दूध दे रही है।
विज्ञापन

 -हार्मोन असंतुलन की वजह से ऐसा हो जाता है। इस तरह के मामले देशी नस्ल की गायों में नहीं पाए जाते। जरसी और होल्स्टेन फेशियन नस्लों की गाय या उनसे क्रास गाय में इस तरह के मामले आ जाते हैं। इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। अच्छे खानपान और रख रखाव से ये लंबे समय तक दूध देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर योगेश सारस्वत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed