{"_id":"66eebba64a1e80a6840cae57","slug":"11th-class-student-jumped-into-kali-river-after-being-accused-of-theft-in-mainpuri-body-found-on-third-day-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चोरी का आरोप लगा... तो काली नदी में कूदा गया था 11वीं का छात्र; तीसरे दिन मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चोरी का आरोप लगा... तो काली नदी में कूदा गया था 11वीं का छात्र; तीसरे दिन मिली लाश
Sat, 21 Sep 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:57 PM IST
सार
मैनपुरी में चोरी का आरोप लगा तो 11वीं का छात्र काली नदी में कूदा गया था। अब तीसरे दिन उसकी लाश मिली है। लाश देखकर घरवाले बिलख पड़े। उनकी आखिरी उम्मीद भी बिखर गई थी।
विज्ञापन
ऊदल का फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चोरी का आरोप लगने से आहत किशोर बृहस्पतिवार की दोपहर काली नदी में कूद गया था। शनिवार की सुबह किशोर का शव भोगांव क्षेत्र में मिल गया। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला पीते निवासी शीशराम उर्फ रामनाथ का पुत्र ऊदल (16) बेहद होनहार था। 11वीं में पढ़ने वाले ऊदल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने 30 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया था। पंचायत के बाद रुपये वापस भी करा दिए गए थे। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था। आहत होकर बृहस्पतिवार की दोपहर ऊदल जान देने के लिए काली नदी में कूद गया था।
विज्ञापन
दो दिन से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कासगंज से आई पीएसी गोताखोर की टीम शुक्रवार को तलाश के लिए गांव पहुंची थी। देर शाम तक चली तलाश बेनतीजा रही। शनिवार को सुबह एक बार फिर से नदी में तलाश शुरू की गई तो कुछ देर बाद सूचना मिली कि ऊदल का शव गढ़िया पुल आलीपुर खेड़ा के पास मिला है।
विज्ञापन
जानकारी होते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। ऊदल का शव देख कर परिजन में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष ने आनन फानन किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में असमय पुत्र को खोने के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।