फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   10-10 ex-servicemen have been deployed as guards in district hospital and 100-bed hospital In Mainpuri

UP News: सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे पूर्व सैनिक, 10-10 गार्ड किए गए अपॉइंट

Sun, 01 Sep 2024 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:35 PM IST
सार

मैनपुरी में सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पूर्व सैनिक संभालेंगे। जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में 10-10 गार्ड अपॉइंट किए गए। 

विज्ञापन
10-10 ex-servicemen have been deployed as guards in district hospital and 100-bed hospital In Mainpuri
जिला अस्पताल में ज्वाइन करने पहुंचे पूर्व सैनिक। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सरकारी अस्पतालों में अव व्यवस्थाएं बदली-बदली नजर आएंगी। जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में 10-10 पूर्व सैनिक गार्ड के रूप में तैनात कर दिए गए हैं। वहीं जल्द ही जिले के सीएचसी और पीएचसी पर भी पूर्व सैनिक गार्ड के रूप में नजर आएंगे। पूर्व सैनिकों के हवाले सुरक्षा व्यवस्था होने से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई देगा।

विज्ञापन


जिले के सरकारी अस्पतालों में पूर्व में ठेका कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन वे सही ढंग से कार्य नहीं कर सके। एक अगस्त से उन्हें सेवा से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद जिले के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था शासन के निर्देश पर पूर्व सैनिकों के हवाले किए जाने का निर्णय लिया गया था। रविवार को जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में पूर्व सैनिकों ने गार्ड के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। इनमें कुछ पूर्व सैनिकों की पत्नियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए 10 पूर्व सैनिक गार्ड के रूप में कार्य करेंगे। इन्हें इमरजेंसी, इंडोर वार्ड, पर्चा काउंटर, दवा काउंटर, ओपीडी आदि स्थानों पर तैनाती दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे व्यवस्थाएं सुधरी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed