{"_id":"60c39c6a8ebc3ed468423221","slug":"yuva-kalyan-adhikari-mahoba-news-knp633610460","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकानदार की बेटी बनी युवा कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकानदार की बेटी बनी युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के कुआं गांव निवासी किराना दुकानदार बाबूलाल गुप्ता की पुत्री अर्चना गुप्ता का चयन युवा कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है। उनके चयन से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी है।
अर्चना गुप्ता ने वर्ष 2009 में हाईस्कूल और 2011 में खरेला केपीआई से इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। वर्ष 2015 में पुलिस भर्ती में उनकी नियुक्ति महिला कांस्टेबल के पद पर हुई।
वर्तमान में वह फतेहपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात रही लेकिन देशसेवा का सपना संजोए अर्चना ने पुलिस सेवा के दौरान मिले वक्त में तैयारी जारी रखी। वर्ष 2017 में अर्चना का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर हुआ लेकिन उन्होंने उसे छोड़कर अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की तैयारी की।
विज्ञापन
मेहनत और लगन के चलते अर्चना ने लोवर पीसीएस में किए गए प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली। उनका चयन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पद पर हुआ है। अर्चना ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता व बड़ी बहन शिक्षक उमा गुप्ता को दिया है।