{"_id":"60bd0abe8ebc3e17567a56d8","slug":"youvak-ki-kulhadi-se-hatya-mahoba-news-knp632607041","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुएं के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुएं के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में जुए के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना पर एसपी, अपर एसपी ने गांव पहुंच घटना की जांच की। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में चार थानों का फोर्स तैनात रहा। मृतक के भाई की तहरीर पर प्रधान के प्रतिनिधि समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि परिजन जमीन के विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
पुरवा पनवाड़ी निवासी रामपाल राजपूत (40) पुत्र राजाराम का रविवार की सुबह ताश के पत्ते खेलने के दौरान एक युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद सुबह दस बजे रामपाल गांव की एक किराना दुकान से गुटका लेने गया था। तभी जुए के विवाद को लेकर कुछ दबंग कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन रामपाल को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी देवकरन के मकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक मकान व गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई।
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, अपर एसपी आरके गौतम व सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर पुरवा पनवाड़ी गांव पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से घटना की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए पनवाड़ी, अजनर, श्रीनगर व कुलपहाड़ थाने की पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई रामस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने देवकरन, प्रधान के प्रतिनिधि कालीचरन, मान सिंह, नरेंद्र, प्रमोद, सुगर, सीताराम सेन व हरचरन के खिलाफ एक राय होकर गाली-गलौज, धमकी व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव का कहना है कि जुआ खेलने के दौरान रामपाल का गांव के ही देवकरन से विवाद हो गया था। जिसको लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर एसपी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
भाई व बेटे ने जमीन के विवाद में हत्या के लगाए आरोप
महोबा। मृतक के भाई रामस्वरूप व बेटे जितेंद्र ने बताया कि परिवार के ही मान सिंह से उनका जमीन का विवाद चल रहा था। रामपाल के नाम चार एकड़ भूमि थी। चार डिसमिल भूमि को लेकर एक माह से दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। प्रधान के प्रतिनिधि कालीचरन, मानसिंह का सपोर्ट कर रहे थे क्योंकि मानसिंह ने चुनाव के समय उनके पक्ष में माहौल बनाया था। इसी बात को लेकर मान सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि व अन्य साथियों के साथ मिलकर रामपाल की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
घटना के बाद दहाड़े मारकर रोए परिजन, पत्नी हुई अचेत
महोबा। कुल्हाड़ी से हमले के बाद जिला अस्पताल में रामपाल को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी क्रांति व तीन पुत्रों जितेंद्र, सतेंद्र व अंकित अस्पताल परिसर में ही दहाड़े मारकर रोते रहे। इस दौरान पत्नी कई बार अचेत हुई तो परिजन उसे पानी डालकर होश में लाने का प्रयास करते रहे। बाद में कोतवाली पुलिस परिजनों को जिला अस्पताल से कोतवाली ले गई। जहां घटना के विषय में उनसे पूछताछ की गई। कोतवाली परिसर में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी हुई उजागर
महोबा। पुरवा पनवाड़ी गांव में लंबे समय से जुएं के फड़ संचालित हो रहे हैं। जिसकी सूचना कई बार थाना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीण पुलिस से मिली भगत का आरोप लगा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की सुबह जुआ खेलने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो घटना को टाला जा सकता था। हत्या की घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

महोबा जनपद के थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव की घटना के बाद जिला अस्पताल में जमीन के विवाद में हत?- फोटो : MAHOBA

महोबा जनपद के थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में जुए के विवाद में आरोपी देवकरन के घर में आग लगाने - फोटो : MAHOBA