फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth will prepare dona-pattal, will get motorized machine

Mahoba News: दोना-पत्तल तैयार करेंगे युवा, मिलेगी मोटराइज्ड मशीन

Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 06 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth will prepare dona-pattal, will get motorized machine
महोबा। युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से नई कवायद शुरू की गई है। आत्मनिर्भर बनने के इच्छुक युवाओं काे स्वयं का काम शुरू करने के लिए दोना-पत्तल तैयार करने की मशीन मुहैया कराई जाएगी। यह मशीन पूरी तरह मोटराइज्ड होगी और बिजली के करंट से ऑटोमेटिक चलेगी। युवाओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद महोबा में शासन की ओर से दस मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग मशीन वितरित किए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से इस योजना के लाभ को लेकर आवेदकों के लिए कुछ नियम व शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। दोना-पत्तल बनाने वाले परंपरागत एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वालों को लाभान्वित किया जाएगा। आवेदक का ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। समिति के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आवेदकों को निःशुल्क मोटराइज्ड दोना-पत्तल मशीन वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हीरालाल ने बताया कि इसके लिए फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड के साथ विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया होगी। पात्रता पूरी करने वाले लाभार्थियों को चयनित कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed