{"_id":"5776bf374f1c1bd04979ae9b","slug":"youth-killed-in-road-accidents-four-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। बाइक चालक के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन
कबरई के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अरुण (22) , मुन्नी (40), पुनिया (42) , अनुज (12) शुक्रवार को बाइक से कबरई से महोबा जा रहे थे। ओपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सभी लोग गिर गए।
विज्ञापन
उधर, थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी हरदयाल (45) बाइक से मुख्यालय जा रहे। बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरुण व पुनिया की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय अरुण की मौत हो गई।
विज्ञापन