फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth dies due to pickup's collision, father and partner injured

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता व साथी घायल

Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to pickup's collision, father and partner injured
महोबा। बेटी की शादी के लिए गेस्ट हाउस बुक कराकर पिता अपने पुत्र व उसके साथी के साथ बाइक से महोबा से लौट रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे पर पचपहरा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिता व साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था, सिर में गंभीर चोट आने से उसकी जान गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव निवासी भगवानदास (50) अपने पुत्र भोला (19) के साथ रविवार को बाइक से पुत्री नेहा की शादी के लिए गेस्ट हाउस (विवाह घर) बुक करने महोबा आए थे। 19 दिसंबर को बेटी की शादी के लिए विवाह घर की बुकिंग कराकर पिता-पुत्र वापस गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव का ही नरेंद्र (36) मिल गया। तीनों लोग बाइक से घर जाने लगे। कानपुर-सागर हाईवे पर पचपहरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में भोला की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed