{"_id":"5ede75a68ebc3e9079600a8b","slug":"younger-brother-attacked-with-a-shovel-in-a-drug-dispute-mahoba-news-knp5644620197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी के विवाद में छोटे भाई की फावड़े से हमला कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी के विवाद में छोटे भाई की फावड़े से हमला कर हत्या
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाने के ग्राम खिरुही में खूनी रिश्ते तार-तार हो गए। शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। मृतक दो दिन पहले ही ईंट-भट्टा से काम करके घर वापस लौटा था। आरोपी के नशे में होने के चलते अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच करते हुए हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
ग्राम खिरुही निवासी राजाबाबू (25) पुत्र स्व. रामआसरे कई वर्षों से घाटमपुर कानपुर में रहकर ईंट-भट्ठे में काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई कालका प्रसाद गांव में ही रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। कोरोना महामारी के चलते काम बंद हो जाने पर दो दिन पहले राजाबाबू घर वापस लौटा था। सोमवार को राजाबाबू की शादी का रिश्ता तय करने के लिए रिश्तेदार घर आए। उनके लिए खाने-पीने का बेहतर इंतजाम किया गया। रिश्तेदारों के जाने के बाद शाम को दोनों भाइयों ने पहले जमकर शराब पी और किसी बात को लेकर उलझ गए। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान बड़े भाई ने समीप में रखे फावड़े से छोटे भाई पर हमला कर दिया। फावड़ा सिर में लगने से राजबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। शराब के नशे में होने के चलते बड़ा भाई भी जमीन पर गिर गया।
सूचना मिलते ही थाना खन्ना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच की। पुलिस ने आरोपी के नशे में होने और कुछ बोल न पाने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की मां रुकमणि घटना के समय मायके में थी। घर में कालका की पत्नी और दो मासूम बच्चे थे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि नशेबाजी को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।