{"_id":"62a0e68104a5f67e062a42aa","slug":"yojna-mahoba-news-knp7013384189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए दिया कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए दिया कर्ज
विज्ञापन
लाभार्थी को ऋण की डेमो चेक सौंपते डीएम व एसडीएम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ओम्युनिटी सेंटर में इंडियन बैंक के तत्वावधान में ग्राहक संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इमें डीएम मनोज कुमार ने कहा कि किसान और बेरोजगार किसी भी साहूकार से कर्ज न लें। सरकार केसीसी के माध्यम से दो लाख तक की धनराशि के ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पीएम बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल योजना के लाभार्थी प्रिंस जैन को 5.5 लाख, मोहम्मद वारिस को पांच लाख, मोहम्मद सरफराज को 2.75 लाख व भगवानदास को दो लाख की धनराशि की चेक दीं। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले तीन बैंक मित्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह ने कहा कि बैंक की भूमिका केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में ऋण देने में महत्वपूर्ण है।
इंडियन बैंक के उप मुख्य महाप्रबंधक राजेश ने बताया कि छोटे-छोटे दुकानदारों को भी ऋण की सुविधा पीएम सुनिधि योजना के तहत दी जा रही है। वित्तीय समायोजन देने के लिए सरकार के माध्यम से बैंक आपके द्वार पर उपलब्ध हैं। 13 विभिन्न योजनाओं का लाभ बैंकों द्वारा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिरिक्त एसडीएम श्वेता पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी मौजूद रहे।