{"_id":"611281708ebc3efcd63c44a9","slug":"yojana-civic-mahoba-cm-mahoba-news-knp645372959","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगातों की उम्मींदे हुईं ढेर, बस योजनाओं का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगातों की उम्मींदे हुईं ढेर, बस योजनाओं का बखान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। उज्ज्वला-2.0 योजना के शुभारंभ अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बुंदेलखंड के लोग सौगातों की आस लगाए रहे। भाषण के अंत तक जिले के लिए कोई घोषणा न होने से सभी निराश दिखे। सीएम ने बुंदेलखंड व प्रदेश में निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी देकर अपना भाषण समाप्त कर दिया।
जिले में आज उज्ज्वला-2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के महोबा आगमन पर बुंदेलों को कई सौगात मिलने की उम्मीद थी। साथ ही विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने के चलते कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें जीत का मंत्र देने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान न तो चुनावी चर्चा की और न ही किसी प्रकार की कोई घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हर घर जल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, एयरपोर्ट, उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से महोबा समेत बुंदेलखंड को कोई सौगात न मिलने से बुंदेलों में मायूसी नजर आई। लंबे समय से चली आ रही पर्यटन विकास व अन्य मांगे अधूरी रह गई। सीएम के महोबा आगमन पर गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली ऐतिहासिक गोखारगिरि जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रवाना हो गए।