{"_id":"5f2d9f4e8ebc3e3cbf1ffc3a","slug":"yatri-ghanto-rahe-paresaan-mahoba-news-knp575624841","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, पंजाब जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, पंजाब जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रोडवेज की कम बसें चलने के कारण दिल्ली, आगरा व मथुरा जाने वाले तमाम यात्रियों को घंटों रोडवेज परिसर में बसों का इंतजार करना पड़ा।
रक्षाबंधन त्योहार में अपने-अपने घर आए तमाम लोग त्योहार के बाद शुक्रवार को कानपुर, आगरा, मथुरा, पंजाब व दिल्ली काम पर पुन: जाने के लिए रोडवेज पहुंच गए थे लेकिन घंटों बसें न मिलने के कारण यात्री परेशान रहे। बसों के इंतजार में घंटों इधर-उधर भटकते रहे। जिससे रोडवेज परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाहर की आस में यात्री सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं दे रहे थे।
चरखारी, श्रीनगर और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के लवकुश नगर, बरगढ़, छतरपुर, पन्ना, बमीठा, बिजावर सहित तमाम कस्बों और गांव के ग्रामीण बसों के इंतजार में घंटों इधर से उधर भटकते रहे। प्रभारी एआरएम रमेश कुमार का कहना है कि सवारियां कम निकलने के कारण बसें कम भेजी जाती है। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बढ़ा दी गई है।