फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Xen entourage arrived to take stock of supplies

आपूर्ति का जायजा लेने पहुंचे एक्सईएन को घेरा

Thu, 17 Sep 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 17 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Xen entourage arrived to take stock of supplies
 चरखारी । एक पखवारे से कस्बे में ठप पेयजल आपूर्ति का जायजा लेने पहुंचे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को अवर अभियंता को उपभोक्ताओं ने घेर कर पानी मांगा। आपूर्ति न होने से गुस्साए लोगों ने एक्सईएन के सामने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की भीड़ को देखकर अधिशासी अभियंता राजीव भटनागर ने पेयजल समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बा चरखारी, खरेला और रिवई में पिछले एक पखवारे से पेयजल आपूर्ति को लेकर हायतौबा मची हुई है। पेयजल आपूर्ति समस्या के निराकरण के लिए गुरुवार को जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता राजीव भटनागर व अवर अभियंता एसके वर्मा ने पेयजल आपूर्ति करने वाले अर्जुन बांध का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्थौन में स्थित फिल्टर प्लांट का भी जायजा लिया। बीपार्क में बनी पानी की टंकी को देखने पहुंचे जल संस्थान के अभियंताओं के आने की भनक लगने से लोगों ने एक्सईएन का घेराव कर हो-हल्ला करने लगे, जिस पर अभियंताओं और लोगों के बीच  नोकझोंक भी हुई। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि बिजली न मिलने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस पर लोगों ने कहा कि पानी का बिल जल संस्थान लेता है, इसलिए पानी की आपूर्ति जल संस्थान की जिम्मेदारी है। इस पर एक्सईएन ने जल्द से जल्द पेयजल समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से ओवरहेड टैंक नहीं भर पा रहे है। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र लिखकर जनरेटर की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। जिससे पानी की आपूर्ति नियमित हो सके। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या को करने के लिए अर्जुन बांध तक बिजली लाइन बिछाई जानी है, जिसके लिए पैसा अवमुक्त हो गया है, जल्द ही बिजली विभाग को लाइन बिछाने के लिए पैसा दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोहर गुरुदेव, रमेश गुप्ता, नरेंद्र सोनी, अजीजुर्रहमान, बाबूलाल शुक्ला सहित तमाम उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed