फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women's groups have taken to the street performance

महिला संगठन ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women's groups have taken to the street performance
 गुलाबी महिला उत्थान समिति संगठन ने जिले के किसानों की समस्याओं को उठाते हुए गुरुवार को कचहरी परिसर में धरना दिया। बाद  में एक सैकड़ा महिलाओं ने डीएम आवास पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में धरना को संबोधित करते हुए गुलाबी महिला उत्थान संगठन की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह चौहान ने कहा कि जिले में सूखे के चलते किसानों को एक समय का भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। जिले में रोजगार के साधन न होने से किसानों को शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लूटतंत्र हावी है और जनहित की आड़ में खेल खेलकर नया कीर्तिमान हासिल किया जा रहा है। धरने के बाद एक सैकड़ा महिलाएं डीएम आवास पहुंची और जमकर नारेबाजी  करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि जिले के गरीब परिवारों के जीवन यापन करने के लिए अंत्योदय व बीपीएल कार्ड जारी कर सस्ते दरों पर राशन उपलब्ध कराया जाए। खाद्य सुरक्षा योजना से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जाए। बिजली की बढ़ाई गई दरों को कम किया जाए।
विज्ञापन

महिलाओं को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाए।  उन्होंने बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण योजना अधर पर लटकी हुई है, योजना को युद्ध स्तर पर चलाया । इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष के अलावा राजकुमारी वर्मा, मीना, पार्वती, हुस्ना जहां, ललिता सिंह, जुगनू सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed