Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women chased the health team who arrived for corona examination in mahoba

महोबा: कोरोना जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम को महिलाओं ने खदेड़ा

Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women chased the health team who arrived for corona examination in mahoba
कुलपहाड़ (महोबा)। सरकार ने हर जिले में कोरोना की अधिक से अधिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले के लोग जांच से बच रहे हैं। लोगों को आशंका है कि जांच के दौरान चिकित्सक नाक में बड़ी नली डालते हैं। इसी अफवाह के बीच कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदगनर में जांच करने गई स्वास्थ्य टीम को महिलाओं ने खदेड़ दिया। महिलाओं को हाथ में पत्थर लिए देख स्वास्थ्य कर्मी लौट गए। सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर जाकर लोगों के भ्रम को दूर कर सभी की सैंपलिंग कराई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी लैब टेक्नीशियन गौरव, सिद्घार्थ व इरफान रविवार की शाम कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर में कोरोना की जांच के लिए लोगों के सैंपल लेने गए थे। वहां पर महिलाओं व बच्चों से जांच के लिए कहा तो, महिलाओं ने नाक में बड़ी नली डालने की बात कहते हुए जांच कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य टीम ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिलाएं नही मानी। करीब एक दर्जन महिलाओं ने उन्हें खदेड़ने के लिए पथराव का प्रयास किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी लौट आए और उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अंबरीश राजपूत ने स्वास्थ्य टीम के साथ गोविंदनगर जाकर लोगों का भ्रम दूर किया। उन्होंने एक व्यक्ति की सैंपल लेकर दिखाया। तब महिलाएं कोरोना जांच के लिए तैयार हो हुईं। प्रभारी अधीक्षक का कहना है कि महिलाओं ने किसी प्रकार का कोई पथराव नहीं किया है। भ्रम के चलते जांच कराने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed