{"_id":"693c6a0c9efb0eb6f20e0e75","slug":"woman-injured-in-bus-collision-driver-beaten-highway-blocked-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120570-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बस की टक्कर से महिला घायल चालक को पीटा, हाईवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बस की टक्कर से महिला घायल चालक को पीटा, हाईवे रहा जाम
Sat, 13 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित बाइक चालक ने बस चालक को पीट दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षोंं को शांत कराया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
कस्बा खन्ना निवासी ओमप्रकाश परिवार की महिला बिंदी (62) के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से बाजार जा रहा था। तभी कस्बे से एक किलोमीटर आगे कानपुर की ओर से आ रही महोबा डिपो की बस से बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक में बैठी महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ओमप्रकाश बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद लोगोंं की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बस चालक की मारपीट कर दी। बीच सड़क में बस खड़ी होने और लोगों की भीड़ एकत्र होने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। महोबा डिपो के प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।