फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman dragged, beaten in the village

महिला को गांव में घसीटकर पीटा

Fri, 12 Jun 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Fri, 12 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dragged, beaten in the village
 थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदावर में चबूतरे के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को घर से निकाल
विज्ञापन

कर सरेआम लाठी डंडों से पिटाई की। इतना ही दबंगों ने महिला को गांव में घसीटकर उसके कपड़े फाड़ डाले । मामले में बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को दबंगों ने गोली मार दी जिससे वह लथपथ होकर गिर गया। घटना के बाद मां को बचाने पहुंचे दोनों बेटाें दबंगों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे  सीओ चरखारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।  

ग्राम बिंदावर निवासी रविंद्र के दरवाजे पर चबूतरा बना हुआ है। गांव के ही झल्लू सिंह काट्रैक्टर चबूतरे में चढ़ गया। इस पर महिला ने विरोध किया। जिससे झल्लू सिंह का महिला से विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने दोनों के बीच मामला शांत करा दिया। लेकिन झल्लू  सिंह की पत्नी ने रिश्तेदारों को विवाद की सूचना दे दी। पुलिस जैसे ही मौके से वापस लौटी इतने में तीन बाइकों में सवार होकर खरेला से छह लोग फरसा, लाठी और तमंचा लेकर जा धमके।  दबंगों ने रविंद्र के घर का दरवाजा खुलवाया जैसे ही उसकी पत्नी कलावती बाहर निकली वैसे ही हमलावरों ने  महिला को घसीट लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले। महिला की पिटता देख पड़ोसी लल्लू (45) रोकने का प्रयास करने लगा तो दबंगों ने लल्लू पर फायर झोक दिया। जिससे गोली उसके कमर पर जा धंसी,  जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। यह देख आस पास के लोग भाग खड़े हुए, बाद में मां को बचाने गए बेटे सुरेंद्र पर ही दबंगों ने फरसा और कुल्हाड़ी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। दबंगों ने आधा घंटे तक गांव में तांडव किया। जिससे गांव के लोग घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर एक बाइक छोड़कर भाग निकले पुलिस ने घायलों में लल्लू सिंह, सुरेंद्र, कलावती, रविंद्र को तत्काल इलाज के लिए चरखारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण लल्ल्ूा सिंह, सुरेंद्र, कलावती को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी धन्नंजय कुशवाहा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed