फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman accused of raping two people including soldier

महिला ने सिपाही समेत दो लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 04 May 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of raping two people including soldier
जनपद हमीरपुर के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली चरखारी क्षेत्र की चौकी में तैनात एक सिपाही समेत दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह 25 अप्रैल को इलाज कराने के लिए कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी जा रही थी।
विज्ञापन

तभी बपरेथा के पास चार पहिया वाहन में युवक उसे गौरहारी छोड़ने के बहाने पनवाडी तिगैला के समीप एक खेत में ले गया।
महिला का आरोप है कि चौकी में तैनात सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच एक अन्य साथी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर सीओ दिनेश सिंह यादव का कहना है कि अभी तक इस प्रकार का कोई शिकायती पत्र नही आया है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed