फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wires broken in strong storm, electricity of 15 villages stalled for nine hours

Mahoba News: तेज आंधी में टूटे तार, नौ घंटे ठप रही 15 गावों की बिजली

Sun, 28 May 2023 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wires broken in strong storm, electricity of 15 villages stalled for nine hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। तेज आंधी के चलते बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। श्रीनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर फाल्ट और इंसुलेटर खराब होने से कस्बा समेत 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों मशक्कत के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूढ़ सके। तब कहीं जाकर नौ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
कस्बे के 33 केवी पावर स्टेशन से श्रीनगर क्षेत्र के 42 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। तेज आंधी के चलते सिजहरी फीडर की हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। जिससे आपूर्ति बंद हो गई। पूरे दिन स्थानीय लाइनमैन फाल्ट ढूंढ़ने में लगे रहे। शाम सात बजे फाल्ट मिलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सिजहरी फीडर से जुड़े आंशिक श्रीनगर, बरा, सिजहरी, सलारपुर, तिंदौली, पलका, बसौरा, मझलवारा, बनियातला, मिरतला समेत 15 गांव की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि आंधी के कारण तार टूट गया था और इंसुलेटर खराब हो गया था। इसके चलते आपूर्ति ठप रही। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



तेज आंधी से उड़े टीन-टप्पर
महोबा। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। रविवार की शाम करीब चार बजे तेज आंधी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने से वाहन चालकों को भी आवाजाही में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। आंधी थमने के बाद ही वह गंतव्य के लिए रवाना हुए। उधर आंधी के चलते लोगों के घरों व दुकानें में लगे टीन-टप्पर उड़ गए। इस दौरान करीब बीस मिनट तक तेज आंधी का दौर चला। बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि रविवार केे मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस दौरान आर्द्रता 43 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article