फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Will soon gift of military school

जल्द मिलेगी सैनिक स्कूल की सौगात

Sun, 11 Jan 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 11 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Will soon gift of military school
सांसद ने किसानों की फसलों को नुकसान कर रहे अन्ना जानवरों की समस्या पर कहा कि केंद्र सरकार ने अन्ना प्रथा को रोकने के उद्देश्य से गोकुल ग्राम जैसी महत्वपूर्ण योजना लागू की है। जो शीघ्र ही बुंदेलखंड के किसानों के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने पिछड़े बुंदेलखंड को शिक्षा के बेहतर आयाम देने के लिए सैनिक स्कूल की स्थापना का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर से सैनिक विद्यालय स्थापना के लिए कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। जिसके लिए प्रदेश सरकार से 80 हेक्टेयर जमीन की मांग की गई है। जहां जिले में डीएम स्तर से जमीन की पड़ताल भी शुरू की जा चुकी है। भूमि मिलते ही सैनिक विद्यालय बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के बाद बाद उन्होंने केपीआई इंटर कॉलेज के सामने कैंप लगाकर सैकड़ों मतदाताओं को सदस्य बनाकर मोदी के अभियान से जोड़ा गया। उन्होंने लोगों के विकास का वादा करते हुए कहा कि जल्द ही प्रत्येक गांव को बुनियादी सुविधाआें का भौतिक सत्यापन कराकर समस्याओं को निस्तारित कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपाई उमाशंकर मिश्रा, भागवत गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शीलू सोनी, नगर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवेंद्र रघुवंशी, किसान मोर्चा के शैलेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, शिवशंकर तिवारी, रानू पाठक, उमेश गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताई ट्रांसफार्मर की समस्या
विकासखंड चरखारी के ग्राम परथनिया में तीन माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर ग्रामीणाें ने सांसद से मुलाकात की। साथ ही फुंके पड़े ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग की। जिस पर सांसद ने विभाग के एक्सीएन से बातचीत कर तीन दिन में ट्रांसफार्मर रखवाने की बात कहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed