फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Will increase employment opportunities for migrants in mineral

खनिज में बढ़ाएंगे प्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर

Tue, 30 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will increase employment opportunities for migrants in mineral
महोबा। जिले में तैनात खनिज अधिकारी बीपी यादव का स्थानांतरण होने के बाद मंगलवार को नए खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के एकमात्र पत्थर उद्योग को गति देने के लिए हरसंभव जरूरी कदम उठाए जाएंगे। राजस्व वृद्धि के साथ अधिक से अधिक रिक्त खनन क्षेत्रों पर ई-नीलामी के पट्टे जारी कराएंगे, ताकि मंडी में रॉयल्टी की कमी न हो सके।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी का चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को रोजगार देने वाले खनन व क्रशर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। सीमा समाप्त हो चुके खनन पट्टों की विज्ञप्ति शीघ्र निकाली जाएगी, जिससे क्रशर प्लांटों को सुगमता से पत्थर मिल सके। खनिज रायल्टी के अवैध भंडारण व दलालों द्वारा रॉयल्टी बिक्री की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी ने कहा कि रोजगार से अधिक से अधिक प्रवासी मजदूर जोड़े जाएंगे। रॉयल्टी की कीमतें हर हाल में नियंत्रित की जाएंगी। लंबित पर्यावरण एनओसी जल्द से जल्द कराने की मुहिम चलाई जाएगी, ताकि रॉयल्टी मार्केट में अधिक आने से दरें घटाई जा सकें। क्रशर यूनियन ने खनिज अधिकारी से भेंट की। इस मौके पर रामकिशोर सिंह, छोटे राजा, देवेंद्र मिश्रा, रघुराज सिंह, वसीम अहमद, गोपालदत्त पांडेय, कुट्टू महाराज, बालकिशोर द्विवेदी, रूपेंद्र सिंह, मुकेश गुरुदेव, सत्येंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed