फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Will give tickets to winning women candidates: Shivpal

जिताऊ महिला प्रत्याशियों को देंगे टिकट - शिवपाल यादव

Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will give tickets to winning women candidates: Shivpal
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : MAHOBA
महोबा। झांसी के रास्ते सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर महोबा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिताऊ महिला प्रत्याशियों को ही टिकट देंगे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने यह बात पत्रकारों के प्रियंका गांधी के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने संबंधी बयान पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समान विचार धार वाले लोगों को एक साथ लाएंगे। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एक होना है जरूरी है सपा से भी गठबंधन केे रास्ते खुले हैं। भाजपा की सरकार में साढ़े चार साल में भी परियोजनाएं अधूरी हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण भी अधूरा है। इस सरकार में सभी वर्ग दुखी है, व्यापार खत्म है और किसान टूट रहा है। अब तो छोटे देशों से भी भारत पिछड़ रहा है। देश पर कर्ज बढ़ा है। महोबा के लहचूरा सहित 13 डेम प्रदेश में हमारी देन है। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी पर सत्ता की पकड़ नहीं है महोबा में आईपीएस भी भगोड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा नेता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महोबकंठ हाईवे में जिलाध्यक्ष लईक मोहम्मद, महासचिव चौधरी छत्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव न्याज मोहम्मद, जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पनवाड़ी पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाया। कुलपहाड़ और रैपुराकला में उनका तुलादान किया गया। यात्रा सूपा, तिगैला होते हुए राठरोड भी पहुंची। झलकारी बाईपास होते हुए हमीरपुर चुंगी, लवकुश नगर मतिराहा महोबा में यूथब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाम सात बजे बजे यात्रा 100 पाम होटल में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed