फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife's lover was killed along with

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Mon, 01 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 01 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover was killed along with
पंद्रह दिन पहले हुई युवक की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली राठ के ग्राम पराखेड़ा निवासी संतोष कुमार कुशवाहा (42) अपनी पत्नी उर्मिला और उसकी सहेली गोती अहिरवार के साथ 13 जनवरी को गुम्मा पाथने के लिए कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के मरापहड़िया में गए थे।

जहां पर उर्मिला व उसका पति गुम्मा पाथने का काम करने लगे। तभी उर्मिला ने अपने प्रेमी नवाब को फोन करके बुला लिया। देर शाम तक उर्मिला अपनी सहेली और पति संतोष के साथ गुम्मे पाथती रही।
विज्ञापन


जबकि अन्य मजदूर अपने घर चले गए। अंधेरा होने के बाद उर्मिला का प्रेमी नवाब मौके पर आ गया। जहां पर उर्मिला उसकी सहेली गोमती अहिरवार और प्रेमी नबाव ने संतोष कुशवाहा के गले में तौलिया से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई राजकिशोर कुशवाहा ने 13 जनवरी को कोतवाली कुलपहाड़ में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और उर्मिला व उसकी सहेली से पूछताछ की। पुलिस के सामने गोमती और उर्मिला देर तक चुप न रह सकीं और हत्या का राज कबूल कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र शुक्ला ने उर्मिला के प्रेमी नवाब को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया और तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed