फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When the questions were solved behind the veil, the elders turned their backs on seeing the daughters-in-law

Mahoba News: घूंघट की ओट में हल किए सवाल तो बुजुर्गों ने बहुओं को देखकर पीठ फेरी

Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the questions were solved behind the veil, the elders turned their backs on seeing the daughters-in-law
महोबा। नव भारत साक्षरता अभियान के तहत आयोजित परीक्षा में महिलाओं की संख्या अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं जब केंद्र पर परीक्षा देने बैठीं तो वहां अपने घर या गांव के बुजुर्गाें को परीक्षा देते देख घूंघट डाल लिया और घूंघट की ओट में सवालों के जवाब हल किए। वहीं, बहुओं को परीक्षा देते देख बुजुर्ग भी पीठ दूसरी ओर करके सवाल हल करते रहे। साक्षरता अभियान के तहत जिले में दूसरे चरण में 15 वर्ष से अधिक आयु के 2,000 निरक्षरों को साक्षर किया गया। इनमें बुजुर्गाें और महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। अभियान के दौरान निरक्षरों को हिंदी, गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, आओ शब्द बनाएं, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग करना सिखाया गया। इसके बाद निरक्षर से साक्षर बने लोगों की साक्षरता परीक्षा कराने की तैयारी की गई। जिले के 350 केंद्रों पर हाथ में पेन और लाठी थामकर परीक्षा देने के लिए बुजुर्ग दादा-दादी और काका-काकी पहुंचे। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उधर, नव भारत साक्षरता के समन्वयक शशांक सचान का कहना है कि परीक्षा पास करने वाले निरीक्षरों को साक्षर होने का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed